Tue. Oct 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फ़िल्म जगत में रे फाऊंडेशन ने सार्क एजूकेशन फाऊंडेशन नेपाल के संग अनोखा इतिहास रचा

 

२८-२९ मई को वायस एशिया  के नेतृत्व में ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एवं स्टार्ट अप मीडिया प्रोडक्शन के संयुक्त प्रयासों द्वारा दो दिवसीय  फिल्म मेकिंग वर्कशॉप  का आयोजन महेंद्र नगर नेपाल स्थित सार्क एजूकेशन फाऊंडेशन के कालेज सभागार में किया गया।  इस इन्नोवेटिव वर्कशॉप  के संयोजक  रे फऊंडेशन के चेयरमैन कौशल कुमार ने बताया कि  सार्क एजूकेशन फाऊंडेशन के साठ विद्यार्थियों को वरिष्ठ फिल्ममेकर विकास रंजन सिंह तथा लेखक-पत्रकार-मीडिया शिक्षाविद् एस.एस.डोगरा ने मोबाइल से फिल्मांकन करने के प्री प्रोडक्शन से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन की तमाम विधाओं के प्रैक्टिकल गुर सिखाए। गौरतलब है कि उक्त फिल्म मेकिंग वर्कशॉप आयोजित करते हुए चिल्ड्रेन फ़िल्म जगत में, रे फाऊंडेशन ने सार्क एजूकेशन फाऊंडेशन, नेपाल संग अनोखा इतिहास रच डाला । इसी वर्कशॉप के दौरान पहले दिन एस. एस. डोगरा द्वारा अंग्रेजी भाषा में निर्देशित  शार्ट फिल्म लाईब्रेरी को भी स्क्रीन किया गया जिसे उपस्थित विद्यार्थियों ने बड़े चाव से देखा। वर्कशॉप के दूसरे दिन सभी विद्यार्थियों को स्थानीय  प्राचीन बिष्णु मंदिर भ्रमण तहत आउटडोर शूटिंग भी करवाया गया। जिसमें न्यूज मीडिया एवं मोबाइल डॉक्यूमेंट्री मेकिंग की अन्य बारीकियों को की जानकारी छात्र छात्राओं को प्रदान की गई।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद की पहल की चार विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने की सराहना

सार्क एजूकेशन फाऊंडेशन के संस्थापक लक्ष्मण बस्नेत ने बताया कि वर्तमान में फिल्म निर्माण की नई-नई तकनीक आ रही है। उन्होंने कहा कि रील और डिजिटल कैमरे के बाद अब बेहतर क्वालिटी के मोबाईल कैमरों के कारण इससे फिल्म बनाना और आसान होता जा रहा है साथ ही समय और धन दोनों की ही बचत होती है। उन्होंने बताया कि युवा वर्ग में मोबाईल फिल्म निर्माण के प्रति बढ़ते रूझान को देखते हुए सार्क एजूकेशन फाऊंडेशन में यह कार्यशाला आयोजित की है।

यह भी पढें   सरकार की ओर से ही असहमति के प्रति असहिष्णु व्यवहार प्रदर्शित : ‘प्रचंड’

नेपाली गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर एवं वर्कशॉप समापन समारोह दौरान सार्क एजूकेशन फाऊंडेशन के संस्थापक लक्ष्मण बस्नेट ने भारत से विशेष रूप से पधारे कौशल कुमार, विकास रंजन सिंह, इंद्रजीत सिंह तथा एस.एस.डोगरा का आभार व्यक्त करते हुए नेपाली परंपरा अनुसार सम्मानित भी किया । साथ ही, सार्क  स्पैक्ट्रम न्यूज़ जर्नल के पोस्टर का सार्क स्कूल के प्रधानाचार्य दिपेंद्र जोशी, अंग्रेजी भाषा इंस्ट्रक्टर महेन खड़का, दीपा क्षेत्री, संगीता खड़का, राजेश भंडारी, संगीत शर्मा, ब्रिंदा केसी तथा भारतीय अतिथियों की उपस्थिति में विधिवत विमोचन भी किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com