रामायण सर्किट परियोजना पर तीव्र रुप से काम करने की प्रचण्ड तथा मोदी के बीच हुए समझौते
काठमांडू, १८ जेठ

प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड नेकहा है कि – भारत भ्रमण में दोनों देशों के बीच धार्मिक साँस्कृतिक पक्ष को और ज्यादा प्रगाढ़ बनाने के लिए रामायण सर्किट (राम सेतु परियोजना) के काम को तेज गति से आगे बढ़ाना होगा । इस बारे में समझौते हुए हैं ।
गुरुवार हैदराबाद में हुए संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में दोनों देश के सामाजिक साँस्कृतिक और धार्मिक पक्ष को ध्यान में रखते हुए कहा कि इसे और ज्यादा मजबूत और प्रगाढ बनाने के लिए राम सेतु प्रोजेक्ट में दोनों देश मिलकर जल्द से जल्द काम करेंगे । भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि –‘भारत और नेपाल की धार्मिक और साँस्कृतिक सम्बन्ध बहुत ही पुराना और मजबूत है । इस सुन्दर संबंध को और मजबूत बनाने के लिए प्रधानमन्त्री दाहाल और मैंने हमारे बीच के संबंध को सगरमाथा के जैसे ही प्रगाढ बनाने का निश्चय किया है । इसलिए रामायण सर्किट सम्बन्धित परियोजना में तीव्रता लानी होगी । ’

