Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले, रास्वपा तथा राप्रपा के सांसदों के नारा बाजी के बाद संसद की बैठक स्थगित

 

काठमांडू, २१ जेठ

काठमांडू, २१ जेठ

प्रमुख प्रतिपक्ष दल नेकपा एमाले ने प्रतिनिधि सभा की बैठक को अवरुद्ध किया है । राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल द्वारा नागरिकता विधेयक प्रमाणीकरण के लिए जो प्रक्रिया अपनाई जाती है  उसे  नहीं अपनाया है । इस बात का विरोध कर रही है – एमाले । आज एमाले के नेताओं ने संसद अवरुद्ध कर दिया है । एमाले के प्रमुख सचेतक पदम गिरी ने कहा कि –संसद को धोखा देकर राष्ट्रपति ने गैरसंवैधानिक कार्य किया है । उन्होने कहा कि विधेयक प्रमाणीकरण के प्रक्रिया प्रति हमारी असहमति है । संसद नहीं चलने देंगे । प्रतिनिधि सभा की बैठक आज सुबह ११ बजे के लिए बुलाई गई थी । एमाले के साथ ही इस विरोध में रास्वपा तथा राप्रपा के सांसदो ने भी नारा लगाना शुरु कर दिया  जिसके  बाद संस्द स्थगित कर दिया गया है

यह भी पढें   सिरहा में कर्फ्यू का आदेश

राष्ट्रपति पौडेल ने १७ जेठ में नागरिकता विधेयक प्रमाणीकरण कर दिया था । इससे पहले दोनों द्वारा दो बार पारित कर पूर्वराष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के पास प्रमाणीकरण के लिए भेना था लेकिन दोनों ही बार उन्होंने उसपर ने रोक लगा दी थी । मन्त्रिपपिरषद की बैठक ने नागरिकता विधेयक प्रमाणीकरण करने का आग्रह सहित का पत्र राष्ट्रपति को १२ जेठ में लिखी थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com