Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

थुनछेक बहस के लिए रायमाझी तथा खाँण जिला अदालत में

 

काठमांडू, २१ जेठ

नकली भूटानी शरणार्थी प्रकरण में गिरफ्तार हुए आरोपियों के थुनछेक बहस के लिए काठमांडू जिला अदालत में उपस्थित करावाया गया है ।
इस प्रकरण में पकड़े गए नेकपा एमाले के नेता टोपबहादुर रायमाझी, नेपाली कांग्रेस के नेता बालकृष्ण खाँण सहित १८ लोगों को लेकर थुनछेक बहस के लिए प्रहरी ने जिला अदालत में उपस्थित करवाया है ।
नेपाली नागरिको को नकली भूटानी शरणार्थी बनाकर अमेरिका भेजने के काम में संलग्न आरोपियों का बयान शुक्रवार को समाप्त हो चुका है । जिला न्यायाधीश प्रेमप्रसाद न्यौपाने के इजलास में थुनछेक बहस समाप्त होने के बाद ही आगे कुछ निर्णय लिया जा सकेगा । शुक्रवार के दिन बयान लेने के क्रम में बहुत देर हो गई थी जिसके कारण जोहेरी कर्ता ने अध्ययन के लिए समय की मांग की थी ।
नकली भूटानी शरणार्थी प्रकरण में पूर्व उपप्रधानमन्त्री टोपबहादुर रायमाझी, पूर्वगृहमन्त्री बालकृष्ण खाँण, गृह मन्त्रालय के तत्कालीन सचिव टेकनारायण पाण्डे, तत्कालीन गृहमन्त्री रामबहादुर थापा के सुरक्षा सलाहकार इन्द्रजीत राई, भूटानी शरणार्थी नेता टेकनाथ रिजाल, केशव दुलाल तथा सानु भण्डारी के साथ ही अन्य १८ लोग काठमांडू जिला अदालत के न्यायाधीश प्रेमप्रसाद न्यौपाने आदि ने बयान ली थी ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस ने सह महामंत्रियों की संख्या १५ करने का किया फैसला

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com