कांग्रेस द्वारा मांग कोशी मुख्यमन्त्री के राजीनामा दें
काठमांडू, २४ जेठ

नेपाली कांग्रेस कोशी प्रदेश संसदीय दल ने मुख्यमन्त्री हिक्मत कुमार कार्की से राजीनामा देने की मांग की है ।
सत्ता साझेदार दल नेकपा माओवादी केन्द्र और जसपा सरकार छोड़ने के बाद अल्पमत में आए मुख्यमन्त्री कार्की से राजीनामा देने की मांग कांग्रेस कर रही है ।
कांग्रेस कोशी प्रदेश संसदीय दल के प्रमुख सचेतक भूपेन्द्र राई ने विज्ञप्ति जारी करते अल्पमत में आए मुख्यमन्त्री कार्की को नये सरकार गठन के लिए मार्ग प्रशस्त करने का आग्रह किया है ।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि
“अगली सूचना जारी नहीं होने तक तक प्रदेशसभा के अधिवेशन के सत्र को स्थगित कर, यह स्पष्ट हो गया है कि यह सरकार गैर–जिम्मेदार है और प्रांत में और अधिक समस्याएं जोड़ने पर तुली हुई है ।” साथ ही ‘‘लोकतान्त्रिक मूल्य मान्यता को आत्मसात करके अल्पमत में रहे सरकार को नैतिक रुप में राजीनामा देकर लोकतान्त्रिक मान्यता अनुरुप आगामी सरकार निर्माण करने के लिए मार्ग प्रशस्त करने का समेत आग्रह किया है ।

