Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नाव के पलटने से करीब 100 लोगों की मौत

 

अबुजा, एपी।

नाइजीरिया में मंगलवार को नाव के पलट जाने से एक बड़ा हादसा हो गया। देश के उत्तरी नाइजीरिया में एक शादी समारोह से लौट रहे निवासियों को ले जा रही नाव के पलटने से करीब 100 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है। एजेंसी ने पुलिस और स्थानीय निवासियों के हवाले से बताया कि इस घटना में जीवित बचे लोगों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप २०२६ – कौन सी टीमें नॉकआउट चरण में पहुंची

पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजयायी ने कहा कि नाव पड़ोसी राज्य नाइजर के निकट क्वारा राज्य में नाइजर नदी में पलटी। उन्होंने कहा, “हमें पता चला है कि नाइजर नदी में एक नाव पलट गई है, जिसमें करीब 100 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, तलाशी अभियान चलाई जा रही है और मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

यह हादसा नाइजीरिया के सबसे बड़ी नदी में हुआ है। इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी और स्थानीय लोग हादसे में मारे गए लोगों की शवों को निकालने में जुटे हैं। उल्लेखनीय है कि नाइजीरिया में इस तरह की दुर्घटना है। यहां पर लोग अक्सर स्थानीय रूप से निर्मित जहाजों का उपयोग करते हैं, जिसके कारण इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *