Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल से सटे जिलों के मदरसों की गोपनीय जांच शुरू

 

लखनऊ 14 जून

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल से सटे जिलों के मदरसों की जांच शुरू कर दी है। सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के शीर्ष अधिकारियों को इसमें लगाया है। अधिकारी गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की स्थिति और खासकर उनके आय के स्रोतों का पता लगाएंगे। जांच के लिए चार अधिकारियों की दो अलग-अलग टीमें बनाई गईं हैं जो नौ जिलों का दौरा कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी।
सरकार ने पिछले वर्ष मदरसों का सर्वे कराया था। इसमें करीब साढ़े आठ हजार मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले थे। सर्वे में नेपाल से लगी उत्तर प्रदेश की सीमा में बड़ी संख्या में मदरसे मिले थे। इन मदरसों की आय का स्रोत जकात (दान) बताया गया था। कुछ मदरसों को विदेश से भी पैसा मिल रहा है। इसी के बाद योगी सरकार ने इन मदरसों की आय के स्रोतों का पता लगाने का निर्णय लिया था।

यह भी पढें   भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग: संयुक्त निर्देशक समिति और कार्यदल की 13वीं बैठक पोखरा में संपन्न

जांच टीम में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव आनंद कुमार सिंह, विभाग की निदेशक जे रीभा, संयुक्त निदेशक आरपी सिंह व मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह शामिल हैं। जांच टीम 13 जुलाई तक महाराजगंज, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती व लखीमपुर खीरी के साथ ही मऊ व आजमगढ़ जिलों का भ्रमण कर वहां विभागीय योजनाओं के साथ ही गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को देखेगी।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *