गणतंत्र दिवस तो याद रहा अन्तर्राष्ट्रीय सगरमाथा दिवस भूल गए
श्वेता दीप्ति,गणतंत्र दिवस और अन्तर्राष्ट्रीय सगरमाथा दिवस एक ही दिन होने के बावजूद गणतंत्र दिवस तो मनाया गया पर अन्तर्राष्ट्रीय सगरमाथा दिवस को भुला दिया गया । इस वजह से पर्वतारोहण व्यवसायी असंतुष्ट है। । ६१ वर्ष पहले इसी दिन सर एडमण्ड हिलारी और तेन्जिंग नोर्गे शेर्पा ने सगरमाथा की ऊँचाई को छुआ था । जिसके स्मरण में यह दिन मनाया जाता है । किन्तु इस बार ऐसा नहीं हो पाया । संस्कृति और पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सफाई देते हुए कहा कि नेताओं की व्यस्तता के कारण यह नहीं मनाया गया इसे किसी और दिन मना लिया जाएगा । किन्तु इससे पर्वतारोहण व्यवसायी संतुष्ट नहीं हैं । उनलोगों ने अपनी ओर से ६१ वर्ष पहले के आरोहण दल में संलग्न एकमात्र जीवित आरोही कान्छा शेर्पा का सम्मान कर के इस दिन को मनाया । 

