Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में लोकतंत्र नहीं दलतंत्र हावी

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। नेपाल में लोकतंत्र नहीं दलतंत्र हैं हावी। उपयुक्त बातें शनिवार को जनकपुरधाम में आयोजित आम जनता पार्टी के धनुषा ज़िला द्वारा आयोजित अंतरक्रिया कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए आम जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रभु साह ने कहीं है। उन्होंने कहा कि प्रचंड,माधव नेपाल , उपेन्द्र यादव को सहित समाजवादी मोर्चा का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यह समाजवादी मोर्चा अपनी निजी स्वार्थ के लिए वनाया हैं। नेपाली जनता की समस्या से इसका कोई लेना देना नहीं है। प्रभु साह ने कहा कि लोकतंत्र की बात न करके समाजवाद की बातें कर जनता को वेवकूफ बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता पार्टी नेपाली जनता की समस्या के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीति पार्टियां कोजनता की एजेंडा से कोइ लेना देना नहीं है। उसे मंत्री की हिस्सेदारी से मतलब है। उन्होंने कहा कि मधेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पहले से कमीशन तय किया गया बजट है।इस बजट को पारदर्शिता के लिए आम जनता पार्टी पूरे मधेश में संघर्ष करेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *