ध्यान रहे हमें घृणा नहीं फैलाना है : रवि लामिछाने
काठमांडू, ९ असार
सामाजिक संजाल में असहिष्णु नहीं बनें, नेतृत्व को परेशानी होगी, रवि लामिछाने ने अपने पार्टी के कार्यकर्ता तथा समर्थकों से कहा है ।
रवि लामिछाने ने राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के कार्यकर्ता तथा समर्थकों से आग्रह करते हुए कहा है कि सामाजिक संजाल में असहिष्णु होकर गाली गलौज नहीं करें ।
रास्वपा धादिङ काठमांडू सम्पर्क सभा को शनिवार काठमांडू में सम्बोधन करते हुए सभापति लामिछाने ने आग्रह किया कि आप समर्थक बहुत नीचें स्तर पर जाकर गाली गलोज करते हैं तो ऐसे में पार्टी और नेताओं को मुश्किल होती है । उन्होंने कहा है कि – हम पर सामाजिक संजाल में अशहिष्णु टिप्पणी करने, गाली गलौज करने का आरोप है । आपके ऐसा करने से दल के नेता पर असर पड़ता है । जो हमें प्रेम करते हैं, स्नेह करते हैं, हम उनसे नहीं कहेंगे तो किससे कहेंगे ? एक बात का ध्यान रहे हमें घृणा नहीं फैलाना है ।


