Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फ्लाइंग ईगल नीतू चोपड़ा को कार्यवाहक महावाणिज्य दूत श्री तरुण कुमार तथा श्री अशोक बैद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 

बीरगंज । *फ्लाइंग ईगल नीतू चोपड़ा को कार्यवाहक महावाणिज्य दूत श्री तरुण कुमार जी एवं नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जी बैद ने संयुक्त रूप से महावाणिज्य दूतावास वीरगंज के प्रांगण से प्रातः 10 बजे हरी झंडी दिखाकर आगामी नेपाल यात्रा के लिए रवाना किया।*

*सुश्री नीतू चोपड़ा आज वीरगंज से अपनी नेपाल की यात्रा का शुभारंभ करने जा रही है। विदाई समारोह के इस कार्यक्रम में भारतीय महावाणिज्य दूतावास वीरगंज के कार्यवाहक दूत श्री तरुण कुमार जी , नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जी बैद, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा वीरगंज के अध्यक्ष श्री निर्मल कुमार जी सिंघी, मारवाड़ी* *महिला मंच वीरगंज के अध्यक्ष श्रीमति रेणु जी अग्रवाल, वाणिज्य दूत श्री शशिभूषण जी आदि उपस्थित रहे। विदाई समारोह में कार्यवाहक महावाणिज्य दूत श्री तरुण कुमार जी ने अपनी शुभकामनाएं* *प्रेषित करते हुए सुश्री नीतू चोपड़ा को नेपाल की आगामी यात्रा व अन्य देशों की यात्रा के लिए उनको अपनी मंगलकामना दी। इसी क्रम में श्री अशोक कुमार जी बैद ने अपनी शुभकामना प्रेषित करते हुए कहा कि सुश्री नीतू चोपड़ा अब भारत की बेटी ही नही अपितु वो अब नेपाल की भी बेटी है और उनके इस कार्य को मेरा सलाम है आपकी आगे की यात्रा मंगलमय हो ऐसी मेरी मंगलकामना है आपके सुस्वास्थ्य ओर मिशन की सफलता की मंगलकामना करता हूं। आप पांच देशों की यात्रा पर निकली है जिसमें से आपने भारत की यात्र पूर्ण करके नेपाल में प्रवेश किया है और नेपाल से भूटान की ओर प्रस्थान करेंगी और वहाँ से अन्य देशों की ओर। है।अंत में सुश्री नीतू चोपड़ा जी ने भारतीय* *दूतावास, नेपाल भारत सहयोग मंच, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा आदि का उनकी इस यात्रा में सहयोग प्रदान करने के लिए आभार प्रकट किया और अपने वीरगंज के प्रवास को यादगार ओर अभुलनिय प्रवास बताया।।*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *