Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिद्धार्थनगर-४ वडा कार्यालय में शनिवार को भी सेवा

 

हिमालिनी सवाददाता रूपन्देही । भैरहवा: सिद्धार्थनगर नगरपालिका वडा नम्बर ४ ने शनिवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन भी अपना कार्यालय खोलकर सम्पूर्ण सेवाएं किया प्रदान ।

सिद्धार्थनगर-४ के वडाध्यक्ष मुक्तिनाथ यादव (भोला) ने कहा कि वार्डवासियों और लाभार्थियों को ध्यान में रखते हुए कहा की अन्य दिनों में आम नागरिक और सेवा उपयोगकर्ता अपने अपने पेशे और व्यवसायों में व्यस्त रहते हैं। इस वजह से कुछ मामले (कार्य) को चाहकर भी सेवा लेना संभव नहीं आ पाते है। इसी लिए छुट्टी को आरामदायक दिन बनाने के उद्देश्य से शनिवार को भी सेवा देने का कार्य किया गया है। भीड़ को देखते हुए आवश्यकतानुसार शनिवार को भी कार्यालय खोला जायेगा और नागरिकों की सेवा के लिए दूसरी बार जनप्रतिनिधि चुने गये हैं इसलिए उनकी सेवा करना मेरा पहला प्राथमिकता है। कल (रविवार) से जिल्ला प्रशासन कार्यालय, रूपन्देही द्धारा नागरिकता जन्म के आधार पर पाए हुए नागरिकों के बच्चों को नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित होगा उसके लिए कल से वार्ड कार्यालय से सिफारिस (पत्र) दिया जायेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *