प्रतिनिधि सभा में आज सांसदों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का जबाव देंगे मंत्री
काठमांडू, ११ असार
आज प्रतिनिधिसभा की बैठक संघीय संसद भवन, नया सुबह ११ बजे शुरु होगी ।
आज की बैठक में विनियोजन विधेयक २०८० पर जो प्रश्न उठाए गए हैं उस प्रश्न का जबाव सबन्धित मन्त्री देंगे । जिसके अनुसार आज के बैठक में रक्षा, संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन, संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन, स्वास्थ्य तथा जनसंख्या, परराष्ट्र, ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिचाई, खानेपानी और श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मन्त्रालय के विनियोजन विधेयक २०८० अन्तर्गत विभिन्न शीर्षकों में मन्त्रालयगत चर्चा में सांसदों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का सम्बन्धित मन्त्री देंगे ।
प्रतिनिधि सभा की कल हुई बैठक में विनियोजन विधेयक २०८० अन्तर्गत प्रतिनिधि सभा सदस्यों ने मन्त्रालयगत चर्चा में उठाए प्रश्नों को गृह, वन तथा वातावरण, महिला, बालबालिका तथा ज्येष्ठ नागरिक, युवा तथा खेलकूद, शहरी विकास, उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति, भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात और सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री ने जबाव दिया था ।

