कुथेली बुखारी स्मल हाइड्रो पावर का आईपीओ निष्काशन
काठमांडू, ११ जुलाई । कुथेली बुखारी स्मल हाइड्रो पावर लिमिटेड ने आज असार २६ गते से प्राथमिक शेयर (आईपीओ) सार्वजनिक किया है । इससे पहले ही आयोजना प्रभावित स्थानीय बासिन्दा और वैदेशिक रोजगारी में रहे नेपाली नागरिकों के लिए आईपीओ निष्काशन हो चुका है । आज से अब सर्वसाधारण आवेदन कर सकते हैं ।
कम्पनी न जारी पूँजी १२ करोड १८ लाख ६७ हजार ५०० रुपयों की १० प्रतिशत अर्थात १ करोड २१ लाख ८६ हजार ८०० रुपये बराबर की प्रतिशेयर १०० रपये दर का १ लाख २१ हजार ८६८ कित्ता साधारण शेयर सर्वसाधारण के लिए लाया है । स्थानीयबासी और वैदेशिक रोजगारी में रहे लोगों को वितरण करने के बाद सर्वसाधारण के लिए कूल १ लाख १५१ हजार कित्ता बांकी है ।
कम्पनी ने दोलखा जिला भिमेश्वर नगरपालिका में ९९८ किलोवाट की सुष्पा बुखारी खोला साना जलविद्युत आयोजना संचालन किया है । आयोजना की कूल लागात २४ करोड, ७५ लाख है और प्रतिमेगावाट लागात २४ करोड ८० लाख है । पिछली बार प्रकाशित परिस्कृत आर्थिक विवरण अनुसार कम्पनी की प्रतिशेयर नेटवर्थ १५९.६७ है और प्रतिशेयर आम्दानी १९.७४ है ।
आईपीओ में न्यूनतम १० कित्ता की दर से आवेदन देना होगा । अधिकतम १ हजार कित्ता के लिए आवेदन दे सकते हैं । लेकिन आईपीओ में आवेदन देनेवालों की संख्या अधिक होने के कारण १० कित्ता ही आवेदन के लिए पर्याप्त है ।

