Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन के पोलित ब्यूरो सदस्य युआन जिआजुन नेपाल आ रहे

 


काठमांडू: । चीन की सत्‍तारूढ़ कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के बेहद शक्तिशाली पोलित ब्‍यूरो के सदस्‍य युआन जिआजून 23 जुलाई को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ काठमांडू आ रहे हैं। पोलित ब्‍यूरो ही कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के सभी महत्‍वपूर्ण फैसलों को लेती है। चीनी नेता का प्रधानमंत्री दहाल से मिलने का कार्यक्रम है। युआन ऐसे समय पर काठमांडू पहुंच रहे हैं जब अमेरिका का एमसीसी प्रॉजेक्‍ट नेपाल में पहली बार शुरू होने जा रहा है।
युआन एक शीर्ष वैज्ञानिक हैं और हथियारों के एक्‍सपर्ट माने जाते हैं। नेपाल में प्रचंड सरकार बनने के बाद यह सबसे वरिष्‍ठ नेता हैं जो नेपाल के दौरे पर आ रहे हैं। विपक्षी पार्टी सीपीएन यूएमएल के एक नेता ने बताया कि चीनी नेताओं के आने का सिलसिला आने वाले समय में और तेज होगा। बताया कि जा रहा है कि वह ओली से भी मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि चीनी नेता का पूरा फोकस नेपाल में बीआरआई परियोजना को मजबूत करना है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *