Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

छुट गया प्रचण्ड और सीता के ५४ वर्ष का साथ

 

काठमांडू, २७ असार
सीता दाहाल यानी प्रधानमन्त्री तथा नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड की पत्नी का आज सुबह ८बजकर ३३ मीनट में थापाथली स्थित नर्भिक अस्पताल में देहांत हो गया है । वो ६९ वर्ष की थी ।
उनका आज ही दोपहर २ बजे पशुपति आर्यघाट में अन्तिम संस्कार किया जाएगा । प्रधानमन्त्री के सचिवालय के अनुसार अन्त्यष्टि से पहले ११ बजे से लेकर १ बजे तक सीता जी के पार्थिव शरीर को श्रद्धान्जली के लिए माओवादी पार्टी कार्यालय पेरिसडाँडा में रखा गया है । वो लम्बे समय से बीमार चल रही थी ।
सीता दाहाल का जन्म वि.सं. २०११ असार २१ गते कास्की जिला के हेम्जा में हुई थी । माँ हरिकला पौडेल और पिता महेश्वर पौडेल की पुत्री सीता दाहाल का विवाह १५ वर्ष की उम्र में २०२६ साल में प्रचण्ड के साथ हुआ ।
विवाह के बाद से ही वो कम्युनिष्ट आन्दोलन से आवद्ध हुई । वो वि.सं. २०२८ साल से ही कम्युनिष्ट आन्दोलन में आवद्ध हुई । माओवादी केन्द्र के महासचिव देव गुरुङ के अनुसार वो जिला, क्षेत्र और केन्द्र के विभिन्न जिम्मेदारी पर भी रही । अभी हाल वो नेकपा (माओवादी केन्द्र) की केन्द्रीय सल्लाहकार थीं ।
प्रचण्ड के साथ उनका ५४ वर्ष का साथ रहा । लगभग २ वर्ष से वो बिस्तर पर ही थी लेकिन उससे पहले वो प्रचण्ड के साथ राजनीतिक आरोह अवरोह में हमेशा सक्रिय रही थी । पार्टी के काम के लिए पञ्चायती काल में लम्बे समय तक भूमिगत जीवन बिताने वाली दाहाल देश में जनयुद्ध शुरूआत होने के बाद २०५२ साल से भूमिगत राजनीति में सक्रिय हुई थी ।
जनयुद्ध में उन्होंने पार्टी के अभिभावक के रूप में पार्टी के भीतर की चुनौती, संकट, विवाद समाधान के लिए समन्वयकारी भूमिका निर्वाह की थी ।
दाहाल के चार सन्तान में से बड़ी बेटी ज्ञानु दाहाल की मृत्यु कैंसर से, बेटा प्रकाश दाहाल की मृत्यु हृदयघात के कारण निधन हो चुका है । अभी उनकी दोनों बेटी रेणु दाहाल और गंगा दाहाल राजनीति में सक्रिय हैं ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 17 सितंबर 2026 गुरुवार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com