सीता दाहाल के निधन पर राष्ट्रपति पौडेल ने दुख प्रकट किया
काठमांडू, २७ असार
राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने फोन कर पत्नी शोक में रहे प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ को समवेदना दी है । सीता दाहाल के निधन की खबर मिलते ही उन्होंने दुःख व्यक्त किया है ।
सीता दाहाल की आज सुबह ८ ः ३३ बजे उपचार के क्रम में नर्भिक अस्पताल में निधन हो गया है । उनके पार्थिव शरीर को अभी श्रद्धाञ्जली के लिए पार्टी कार्यालय पेरिसडाँडा में रखा गया है ।

