कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में केंद्रीय कमेटी का एजेंडा तय किया जाएगा
काठमांडू, १ सावन
नेपाली कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक होने वाली है । सभापति शेरबहादुर देउवा ने पार्टी के पदाधिकारी और पूर्व पदाधिकारी को केन्द्रीय समिति की बैठक में चर्चा करने, एजेण्डा तय करने के लिए ही यह बैठक बुलाई है । यह जानकारी उनके सचिवालय ने दी है । बैठक आज दिन के २ बजे होगी । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड की श्रीमती सीता दाहाल के निधन के बाद स्थगित हुई यह बैठक सावन २ गते को होगी । आज की बैठक में केन्द्रीय समिति की बैठक का एजेण्डा तय कर केन्द्रीय समिति की बैठक में पेश करेगी ।

