Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिकास के लियें मुस्लिम बालबालिकाओं व्दारा पिकनिक

 

IMG_9796नेपालगञ्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, आषाढ ३ गते
बाँके जिला के स्थानीय बालबालिकाओं के बौद्धिक बिकास और मनोरञ्जन कराने के उद्देश्यों से जिला के खजुरा खुर्द गाबिस वार्ड नं ७ अन्तरगत सहादतपुर में गठित बालक्लब के बालबालिकाओं और नेपालगञ्ज नगर पालिका वार्ड नं ७ अन्तरगत रामनगर में गठित बालक्लब के बालबालिकाओं  के बीच में पिकनिक कार्यक्रम सम्पन्न किया गया ।
बर्षौ से दबे हुयें मुस्लिम समुदाय के बालबालिकाओं के बिकास के लिये एक्शन एड नेपाल के सहयोग और नेपाल मुस्लिम समाज बिकास चेतना केन्द्र के आयोजन में कार्यक्रम सम्पन किया गया है ।
कार्यक्रम में बालबालिका ने अपनी अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया था । एक आपस में मिलजुलकर मनोरञ्जन किये थे, पिकनिक के साथ साथ खेल प्रतियोगित भी किया गया था ।
उस प्रतियोगिता में ९६ बालबालिकाओं की सहभागिता में प्रथम मो.अली शेष द्वितीय जरीना सांई तृतीय इब्राहीम बागवान और संत्वाना पुरुस्कार सरीफुन शेष ने पायी थी ।
कार्यक्रम में मदरसा के मौलाना कमरुद्दीन शाह ने पुरुस्कार प्रदान किया था , सकिना तेली ने कार्यक्रम की ब्यवस्थापन की थी ।
प्रतियोगिता के बारे मे अपना बिचार ब्यक्त करते हुयें संस्था के बाल स्पोंसर अधिकृत बिनय राज त्रिपाठी ने कहा हम लोगों ने बालबालिकाओं के  समग्र बिकास के लियें बिभिन्न कार्यक्रमों की आयोजन करते आ रहे है । यह कार्यक्रम से बालबालिकाओं का बौद्धिक, मानसिक और शारीरिक बिकास होते आया है । कार्यक्रम में कामना भाम, शब्बीर बागवान, शुसिता शाहू और मौलाना कमरुद्दीन शाह ने अपना– अपना बिचार ब्यक्त किया  ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *