अवध मिथिला फाउंडेशन द्वारा चला सफाई अभियान
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।अवध मिथिला फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. पी.के.ठाकुर की अगुवाई में रविवार को ऐतिहासिक बारहबीघा मैदान की सफाई की गयी।सफाई अभियान में अवध मिथिला फाउंडेशन के सचिव राजेंद्र कुमार साह, सशस्त्र प्रहरी बल के निरीक्षक जय बहादुर , सामाजिक अभियंता निशा मुक्तान,अजय कुमार महतो सहित कई लोग उपस्थित थे। सशस्त्र प्रहरी बल के दर्जनों जवान,जनक छात्रावास के छात्र,जूडे कराटे के बच्चे सफाई अभियान में जुटे थे।

