Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फ्लोरिडा में इडालिया की वजह से एक हजार से ज्यादा फ्लाइट्स हुईं कैंसिल, तूफान हुआ और खतरनाक

 

काठमांडू, १४ भादव

तूफान ‘इडालिया’ बुधवार को खतरनाक श्रेणी ३ के तूफान के रूप में फ्लोरिडा के पश्चिमी तट पर पहुंच गया है । कुछ स्थानों पर तूफान से समुद्र में लहरें १५ फुट तक ऊंची उठी हैं । इडालिया की वजह से क्षेत्र में भारी बारिश हुई है और जन–जीवन प्रभावित हुआ है । कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है । वहीं इस तूफान की वजह से एक हजार से ज्यादा फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ गया है । भारी बारिश की वजह से आसपास के गांवों में बाढ़ की स्थिति है और बड़े स्तर पर राहत कार्य चलाया जा रहा है ।
क्यूबा के पश्चिम से गुजरने के एक दिन बाद मंगलवार तड़के इदालिया और खतरनाक हो गया है । इसने घरों को नुकसान पहुंचाया, बिजली गुल हो गई है, गांवों में बाढ़ आ गई और बड़े पैमाने पर लोगों को पलायन करना पड़ा । अमेरिका में बुधवार को एक हजार से ज्यादा फ्लाइट्स इस तूफान की वजह से कैंसिल करनी पड़ी है। तूफान इडालिया फ्लोरिडा के बिग बेंड क्षेत्र में पहुंच गया । हालांकि जॉर्जिया की ओर बढ़ने के कारण तूफान की शक्ति कम हो गई । दोपहर १२ बजे तक साउथवेस्ट एयरलाइंस ने २२० से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी है ।
तूफान प्रचंड रूप धारण कर सकता है । तल्हासी में नेशनल वेदर सर्विस ने इडालिया को ‘एक अभूतपूर्व घटना’ करार दिया है । ज्ञात इतिहास में कोई भी बड़ा तूफान बिग बेंड से सटी खाड़ी से होकर नहीं गुजरा है । पिछले साल आए ईयान तूफान से मची तबाही से निपट रहे फ्लोरिडा को इडालिया से और बड़ा झटका लगने की आशंका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com