जसपा के केन्द्रीय कार्यालय समिति सदस्यों का कार्य विभाजन
काठमांडू, १९ भादव जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) ने अपने केन्द्रीय कार्यालय समिति सदस्य का कार्य विभाजन कर दिया है । पार्टी के केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य परशुराम बस्नेत अध्यक्ष, पाँच सदस्यीय केन्द्रीय कार्यालय समिति की बैठक ने सदस्यों का कार्यविभाजन किया है । प्रशासनिक कार्य सञ्चालन तथा केन्द्रीय कार्यालय व्यवस्थापन की जिम्मेवारी चन्देश्वर प्रसाद सिंह तथा ई देवनारायण यादव को दिया गया है । केन्द्रीय निकाय, संयन्त्र, मातहत निकाय के सम्पर्क तथा जनसम्पर्क के लिए पेशल ढ़काल तथा न्हुच्छेलाल महर्जन को दिया गया है । ये जानकारी पार्टी के प्रचारप्रसार तथा प्रकाशन विभाग प्रमुख पूर्ण बस्नेत ने दी है ।

