Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रकाश दहाल बने मोरंग हॉक्की संघ का अध्यक्ष

 

माला मिश्रा वरीय संवाददाता कोशी प्रदेश नेपाल । नेपाल हॉकी संघ मोरंग के अध्यक्ष पद पर प्रकाश दहाल चुने गए है ।श्री दहाल नेपाली कांग्रेस पार्टी के जिला सदस्य भी है । बिराटनगर में सम्पन्न दूसरा अधिवेशन में मौजूद खेल क्षेत्र के अनुज बनिया , बसंत अर्याल , रामबाबू पासवान के मौजूदगी में सर्वसमति से यह निर्णय लिया गया । अधिवेशन में अंजू दहाल को सचिव और उपाध्यक्ष पासन कुमार तमांग का चयन हुआ है । इसी प्रकार सदस्यों में पारस थापा , जीवन तिमसीना , बिनोद खड़का , अशोक कुमार यादव , सुधीर थापा , परिमल सुधांशु चुने गए है । बता दे कि हर वर्ष गिरिजा प्रसाद कोइराला के स्मृति में हॉकी प्रतियोगिता का भब्य आयोजन होता है ।रंजन थापा हॉकी संघ का मुख्य प्रशिक्षक है । पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने उन्हें जिम्मेवारी सौंपते हुए कहा कि दहाल के नेतृत्व में मोरंग हॉकी संघ मजबूत होगा । उन्हें सफल कार्यकाल का शुभकामना भी दिया है ।

यह भी पढें   बेचन झा को एक वर्ष कैद और १० हजार रुपये जुर्माना

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *