Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय पर्यटक का वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर बिभिन्न संस्था के बैनर तले स्वागत व सम्मान

 


माला मिश्रा वरीय संवाददाता कोशी प्रदेश नेपाल । अतिथि देवों भव के मूलमंत्र के साथ वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके जोगबनी- रानी बॉर्डर पर नेपाल जानेवाले लोगों को कोशी क्षेत्र में सक्रिय नेपाल के पांच संस्था क्रमशः नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ पर्यटन विभाग कोशी प्रदेश का अध्यक्ष भविष श्रेष्ठ , होटल एसोसिएसन नेपाल कोशी प्रदेश का अध्यक्ष राजन श्रेष्ठ , नेपाल एसोसिएसन एन्ड ट्राभेलस कोशी प्रदेश का अध्यक्ष पूण्य भट्टराई , होटल व्यवसायिक महासंघ का अध्यक्ष अध्यक्ष राजन दंगाल , बिराटनगर एसोसिएसन ऑफ ट्राभेलस एजेंट का अध्यक्ष ज्ञानमणि नेपाल के नेतृव में भारतीय क्षेत्र से नेपाल प्रवेश किए सैकड़ो लोगों को रुद्राक्ष के माला पहनाकर सम्मान किया गया । इस लोगों ने सीमा पर तैनात एसएसबी अधिकारी व जवानों से मिलकर शुभकाना दिया । इस अवसर पर नेपाली कांग्रेस कोशी प्रदेश का कोषाध्यक्ष व समाजसेवी राजेश गुप्ता व अन्य लोग मौजूद थे । कोशी प्रदेश पर्यटन क्षेत्र से जुड़े भविष श्रेष्ठ ने बताया कि नेपाल में सबसे ज्यादा पर्यटक भारतीय आते है । जिसका हर वर्ष हमलोग अपने बैनर तले कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत और सम्मान किया करते है ।

यह भी पढें   भारत में बने प्रियागोल्ड बिस्किटों के आयात, बिक्री और वितरण पर नेपाल ने रोक लगाया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com