एमाले उपत्यका विशेष प्रदेश का अधिवेशन शुक्रवार से
काठमांडू, १९असोज – नेकपा एमाले की उपत्यका विशेष प्रदेश कमिटी का प्रथम अधिवेशन शुक्रवार से काठमांडू ंमें किया जा रहा है । एमाले के अधिकांश भौगोलिक प्रदेश कमिटी का अधिवेशन अब समाप्ति पर है तो पूर्वनिर्धारित तालिका अनुसार गैह्रभौगोलिक और बुद्धिजीवी–कर्मचारी क्षेत्र के सदस्य आबद्ध इस प्रदेश कमिटी का अधिवेशन अब होगी ।
अधिवेशन की तैयारी पूरी हो चुकी है । अधिवेशन को एमाले अध्यक्ष एवं पूर्वप्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली राष्ट्रीय सभागृह में उद्घाटन करेंगे । यह जानकारी उक्त कमिटी के अध्यक्ष प्रेम पराजुली ने दी है । उद्घाटन से पहले शान्तिबाटिका (रत्नपार्क)से प्रदर्शनीमार्ग तक पदयात्रा भी करेंगे ।
कुल ३०४ प्रतिनिधि रहने वाली इस अधिवेशन से ७५ सदस्यीय नए नेतृत्व का चयन किया जाएगा ।
इस प्रदेश कमिटी मातहत बुद्धिजीवी विशेष, मजदूर, विद्यार्थी और उद्योग–व्यावसय करके चार जिला कमिटी और ५८ इलाका कमिटी है ।
अध्यक्ष पराजुली ने कहा कि इस क्षेत्र में अपनी मर्यादा, अनुशासन और सीमा को ध्याल रखकर व्यवस्थित रुप में अधिवेशन को सम्पन्न करें ।

