Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बारा प्रिंसिपल हत्याकांड : एक महिला समेत छह लोग गिरफ्तार

 

जनकपुरधाम.

बारा के कलैया स्थित बाल एकता इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल के प्रिंसिपल रूपेश स्वर्णकार की हत्या में शामिल होने के संदेह में पुलिस ने एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

बारा पुलिस प्रवक्ता डीएसपी दधिराम न्यौपाने  ने बताया कि तीन नेपाली और तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में से एक अपने स्कूल में कार्यरत पूर्व शिक्षक है. पुलिस ने गिरफ्तार किये गये लोगों के नाम उजागर नहीं किये.

यह भी पढें   रवि लामिछाने के आवास पर प्रधानमंत्री बालेन शाह की चार घंटे तक चली बैठक, कई अहम फैसलों पर सस्पेंस

पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों के एक समूह ने स्वर्णकार पर गोलीबारी की और भाग गये. सिर और सीने में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल स्वर्णकार की इलाज के दौरान बीरगंज के बयोधा अस्पताल में मौत हो गई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com