Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टी–२० विश्व कप चयन ः आज नेपाल तथा ओमान बीच समुह का अन्तिम खेल

 

काठमांडू, १६ कात्तिक – नेपाल तथा ओमान के बीच आज प्रतिस्पर्धा होने जा रही है । आईसीसी टी–२० विश्वकप एसिया क्षेत्र चयन खेल में नेपाल आज ओमान के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाली है । यह खेल त्रिभुवन बिश्वविद्यालय के खेल मैदान किर्तिपुर में आज सुबह ९ बजे शुरु होगी ।
इससे पहले नेपाल ने सिङ्गापुर को ८ विकेट और मलेसिया को ६ विकेट से पराजित किया है और अब ओमान के साथ खेलने वाला है । वैसे ओमान ने भी दोनों ही खेल में जीत हासिल की है और आज नेपाल के साथ खेलने वाला है । उसने भी मलेसिया को ३२ तथा सिङ्गापुर को २२ रन से पराजित किया था ।
नेपाल ओमान के साथ अपने समूह अर्थात समूह ‘ए’ के अन्तिम खेल आज खेलेगा । नेपाल और ओमान के बीच आज होने वाले खेल से समूह ‘ए’ का विजेता तय किया जाएगा । टी–२० में नेपाल और ओमान के बीच चार खेल हुआ है जिसमें नेपाल तीन और ओमान एक खेल में विजयी हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *