प्रधानमंत्री प्रचंड ने कैबिनेट बैठक बुलाई
काठमांडू.
प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने कैबिनेट बैठक बुलाई है. आज सुबह 8 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है.
प्रधानमंत्री प्रचंड के समन्वयक सूर्य किरण शर्मा के मुताबिक, यह बैठक भूकंप से प्रभावित लोगों के बचाव, राहत और पुनर्वास पर चर्चा के लिए बुलाई गई है.
भूकंप से जाजरकोट और पश्चिमी रुकुम में अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है और 253 लोग घायल हुए हैं.


