राष्ट्रपति पौडेल से चीनी प्रतिनिधि मण्डल से की शिष्टाचार मुलाकात
काठमांडू, २३ कात्तिक – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल से जनवादी गणतन्त्र चीन के स्वशासित क्षेत्र तिब्बत के सचिव वाङ जुनझेङ नेतृत्व की प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार मुलाकात की है ।
राष्ट्रपति भवन में हुए इस मुलाकात में दोनों देश के बीच के सम्बन्ध और आपसी हित के विषय में चर्चा की गई । ये जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने दी है ।
इस अवसर में राष्ट्रपति पौडेल ने हाल ही में जाजरकोट तथा रुकुम पश्चिम में आए भूकम्प से जो जनधन की क्षति हुई, उसमें चीन और वहाँ की जनता ने प्रदान जो सहयोग किया उसके लिए आभार व्यक्त किया है । साथ ही प्राकृतिक आपदा के बाद पुनःउत्थान और पुनःनिर्माण के लिए प्राप्त चीन द्वारा दिए गए सहयोग की भी प्रशंसा की ।

