Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत द्वारा नेपाल सरकार को भूकम्प राहत सामग्री सहयोग

 

काठमांडू, २३ कात्तिक – माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्घता को कार्यान्वयन करते हुए भारतीय वायुसेना के सी–१३० नामक विशेष विमान आज कार्तिक २३ गते भूकम्प पीडि़तों के लिए तीसरे चरण की १२ टन से ज्यादा राहत साम्रगी लेकर नेपाल आ पहुँचा है । राहत सामग्री में कम्बल, स्लीपिङ्ग ब्याग, त्रिपाल, अत्यावश्यक चिकित्सा सामग्री आदि समावेश है ।


पहले रेस्पोन्डर के रुप में भारत ने नेपाल के भूकम्प प्रभावित परिवार के लिए भारतीय वायुसेना के विशेष विमान के तीन फ्लाइट से ३३ टन आपतकालीन राहत सामग्री उपलब्ध करावाया है । भूकम्प प्रभावित परिवार के अत्यावश्यक आवश्यकताओं को पुरा करने वाले इस राहत सामग्री में त्रिपाल, टारपोलिन सिट, कम्बल, स्लीपिङ्ग ब्याग, अत्यावश्यक औषधी और चिकित्सा उपकरण जैसे शल्यचिकित्सा सम्बन्धी उपकरण, पोर्टेबल भेन्टिलेटर तथा सरसफाई के सामग्री समावेश हैं ।

यह भी पढें   झीलों के शहर भोपाल की एक यादगार यात्रा : विनोदकुमार विमल


नेपाल भारत का घनिष्ट मित्र एवम् पड़ौसी होने के नाते नेपाल को सहयोग के लिए भारत प्रतिबद्घ है । भारत ने भूकम्प आने के साथ ही नेपाल को सहयोग देने के लिए जो तत्परता दिखाई है यह इस बात को साबित करता है कि भारत नेपाल के प्रति प्रतिबद्ध है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *