टिकटॉक प्रतिबन्ध विरुद्ध सर्वोच्च में रिट
काठमांडू, १ मंसिर – टिक टॉक पर प्रतिबन्ध लगाने का मन्त्रिपरिषद के निर्णय को बदर की मांग करते हुए सर्वोच्च अदालत में रिट दायर किया गया है ।
अधिवक्ता दिनेश त्रिपाठी शुक्रवार रिट लेकर सर्वोच्च अदालत गए हैं । उनका रिट दर्ता प्रक्रिया में है ।
२७ कात्तिक को मन्त्रिपरिषद की बैठक में सामाजिक सञ्जाल टिकटॉक को बन्द करने का निर्णय लिया गया था । कारण बताते हुए कहा गया था कि टिकटॉक से पारिवारिक सम्बन्ध और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का काम हो रहा है । इसलिए इसे बंद करने का निर्णय लिया गया है ।
इस निर्णय के खिलाफ आज रिट दायर किया गया है और कहा गया है कि टिकटॉक में ऐसा कुछ है । साथ ही इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि ये तो अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता का हनन करना है इसलिए टिकटॉक को बन्द करने का जो सरकार ने निर्णय किया है उसे बदर किया जाए ।

