राष्ट्रपति और प्रधानमन्त्री निवास के आसपास भी निषेधाज्ञा
काठमांडू, ६ मंसिर – जिला प्रशासन कार्यालय, काठमांडू ने महाराजगञ्ज स्थित राष्ट्रपति कार्यालय शीतलनिवास और प्रधानमन्त्री निवास वालुवाटार के आस पास के क्षेत्रों को भी निषेधित क्षेत्र घोषित किया है ।
जिला सुरक्षा समिति की सिफारिस के आधार पर शीतलनिवास और बालुवाटार क्षेत्र को निषेधित क्षेत्र घोषणा की गई है ।
स्थानीय प्रशासन ऐन, २०२८ के दफा ६ के उपदफा (३क) अनुसार, तय किए गए निषेधित क्षेत्र में ३० दिन तक ५ व्यक्ति से ज्यादा एक जगह एकत्र होकर जुलूस, प्रदर्शन, धर्ना, घेराव, अनशन सभा आदि आन्दोलन या विरोध का कार्यक्रम नहीं कर सकते है ।
काठमांडू के प्रमुख जिला अधिकारी जितेन्द्र बस्नेत के अनुसार, शीतलनिवास में पूर्व की ओर पवित्र वर्कसप तक, पश्चिम में सामाखुशी निकलने वाला नाला तक, उत्तर में राष्ट्रीय प्रहरी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान के दक्षिण पूर्वी गेट तक और दक्षिण में प्रहरी अस्पताल जाने वाले मोड तक निषेधित क्षेत्र तय किया गय है ।
बालुवाटार में पवित्र वर्कसप चोक से बालुवाटार की ओर नेपाल राष्ट्र बैंक चोक तक और सभामुख निवास से लेकर जाने रास्ते के पश्चिम दक्षिण १०० मिटर तक को निषेधित क्षेत्र कहा गया है ।
मंगलवार को ही जिला प्रशासन कार्यालय ललितपुर ने भी मन्त्री निवास पुल्चोक क्षेत्र में निषेधाज्ञा का आदेश जारी किया है । काठमांडू प्रशासन ने सोमवार से माइतीघर मण्डला से लेकर बानेश्वर तक के क्षेत्र में निषेधाज्ञा लगाने का निर्णय किया था ।
७ मंसिर में युवा संघ तथा दुर्गा प्रसाईं नेतृत्व के समूह ने अलग अलग शक्ति प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा है जिसके पूर्वसन्ध्या में प्रशासन ने यह निर्णय लिया है ।


