Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुक बिल्डिङ विधि से पहली बार आईपीओ जारी

 

काठमांडू, २२ नवम्बर । नेपाल की शेयर बजार की इतिहास में पहली बार बुक बिल्डिङ विधि से आईपीओ जारी की है, जो सर्वोत्तम सिमेन्ट कम्पनी का आईपीओ है । आज से विक्री खुला की सर्वोत्तम सिमेन्ट की आईपीओ में सिर्फ संस्थागत लगानीकर्ता ही आवेदन दे सकते हैं । संस्थागत लगानीकर्ता को आइपीओ वितरण होने के बाद दूसरे चरण में सर्वसाधारण के लिए आईपीओ जारी की जाएगी ।
कम्पनी ने जारी पुँजी ४ अरब ६५ को करोड रुपयों की १२.९०३३ प्रतिशत अर्थात् ६० करोड रुपये बराबर की ६० लाख कित्ता शेयर विक्री में लाया है । उसमें से ४० प्रतिशत अर्थात् २४ लाख कित्ता प्रथम चरण में योग्य संस्थागत लगानीकर्ताओं के लिए खुला किया गया है । दूसरे चरण में ६० प्रतिशत अर्थात् ३६ लाख कित्ता शेयर सर्वसाधरण के लिए विक्री की जाएगी ।
बुक बिल्डिङ विधि से जारी इस आईपीओ में संस्थागत लगानीकर्ताओं की ओर से न्यूनतम प्रतिकित्ता रु. ४०१ से अधिकतम रु. ६०१ तक मूल्य रख कर आवेदन दी जाएगी । संस्थागत लगानीकर्ताओं के लिए मार्गशीर्ष १० गते तक आवेदन देने का समय है । संस्थागत लगानीकर्ताओं की आवेदन से प्रतिकित्ता शेयर का कटअफ मूल्य निर्धारण किया जाएगा । कटअफ मूल्य में १० प्रतिशत मूल्य घटाकर सर्वसाधारण से पुनः आवेदन मांग किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *