Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत से उपहार स्वरुप प्राप्त मुर्रा आज नेपाल आ रहा है

 

काठमांडू, २२ नवम्बर । भारत से उपहार स्वरुप प्राप्त १५ मेल भैंस (मुर्रा) आज नेपाल आ रहा है । नेपालगंज स्थित रुपैडिया–जमूना बोर्डर से उसको नेपाल लाने की तैयारी है । नेपालगंज स्थित पशु क्वारेन्टाईन कार्यालय ने इसकी तैयारी की है ।
भैंस में उन्नत जात की नश्ल सुधार के लिए मुर्रा को प्रयोग किया जाएगा । मुर्रा की देखभाल के लिए एक भेटनरी डाक्टर को भी व्यवस्था की गई है । नेपालगंज लाने के बाद इसको १ दिन नेपालगंज स्थित पशु होल्डिङ सेन्टर में रखा जाएगा । उसके बाद पोखरा, नेपालगंज और लहान स्थित पशु प्रजनन् कार्यालय में रखा जाएगा, जहां से मुर्रा की वीर्य उत्पादन की जाएगी उतपादित वीर्य संकलन कर भैंस में गर्भधारण की जाएगी ।
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड गत जेष्ठ में भारत जाते वक्त भारत ने १५ मुर्रा उपहार स्वरुप नेपालको देने का घोषणा किया था । इस विषय को लेकर नेपाल में काफी बहस भी हो गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com