Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेसपा की केन्द्रीय समिति बैठक, माओवादी के साथ पार्टी एकता मुख्य एजेण्डा

 

काठमांडू, २२ नवम्बर । नेपाल जनता समाजवादी पार्टी (नेसपा) की केन्द्रीय समिति बैठक आज होने जा रहा है । प्राप्त सूचना अनुसार भक्तपुर जटिबुटी स्थित एक होटल में होनेवाला केन्द्रीय समिति बैठक का मुख्य एजेण्डा नेकपा माओवादी के साथ होनेवाला संभावित पार्टी एकता है ।
बताया गया है कि माओवादी के साथ पार्टी एकता के लिए बैठक से एकता समिति निर्माण किया जाएगा और कार्यकारी समिति से पार्टी एकता के संबंध में की गई निर्णय को पारित किया जाएगा । इसके अलवा संगठन सुदृढिकरण, विधान संशोधन जैसे विषय को लेकर भी चर्चा होनेवाली है ।
स्मरणीय है, मंगलबार सम्पन्न कार्यकारिणी बैठक ने माओवादी के साथ पार्टी एकता संबंधी विषय को सर्वसम्मत पारित किया था । इससे पहले अध्यक्ष द्वय डा. बाबुराम भट्टराई और महेन्द्रराय यादव के बीच इस विषय को लेकर मतभेद था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *