Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संघीयता किसी के दहेज में नहीं आया है – अर्थमन्त्री यादव

 

काठमांडू, १२ मंसिर – मधेश प्रदेश सरकार के अर्थमन्त्री एवं प्रवक्ता संजय कुमार यादव ने कहा कि संघीयता किसी के दहेज में नहीं आया है ।
सप्तरी के श्री ५ महेन्द्र चुन्नी मा.वि मानराजा में आयोजित दाता स्वर्गीय गुन्जेश्वर प्रसाद राउत यादव के सालिक अनावरण कार्यक्रम में ये बातें संजय कुमार यादव ने कही है । उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से नीजि स्वार्थ पूरा करने के लिए कुछ समूहों द्वारा संघीयता पर बार बार आक्रमण किया जा रहा है । मन्त्री यादव ने यह भी कहा कि इस तरह के हुल और दंगा करके संघीयता में किसी तरह का कोई खरोच नहीं आएगा । उनका कहना कि जनता के लम्बे संघर्ष और बलिदान के बाद देश में संघीय गणतन्त्र लोकतन्त्र की स्थापना हुई है । किसी के हल्के टिप्पणी करने से संघीयता धराप में नहीं पड़ने वाली है । उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि संघीयता किसी के दहेज में नहीं आई है । सात प्रदेश सप्तरगं जैसे अमर हो चुका है इसलिए कोई भी संघीयता को समाप्त करने के लिए षडयन्त्र नहीं करें क्योंकि उनका यह स्वप्न कभी पूरा नहीं होने वाला है ।

यह भी पढें   रक्तदान करने से शरीर कमजोर नही होती

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *