Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-भारत खुला सीमा की समस्या पर हुयी संवाद

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। नेपाल भारत खुला सीमा संवाद समूह सुनसरी के जिला संयोजक राकेश महतो की अध्यक्षता में देवानगंज में रविवार को आयोजित अंतर संबाद कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक वक्ताओं ने अपनी अपनी धारणा व्यक्त की हैं। वक्ताओं ने कहा कि नयी दिल्ली तथा काठमांडू में बैठे ब्यूरो क्रेट दोनों देशों की सीमा समस्या को हल नहीं कर सकता है। समस्या का हल दोनों देशों के सीमावर्ती नागरिकों की राय से हो सकता है।दोनों देशों के नागरिकों में रोटी बेटी का संबंध है।जातीय भोज भी दोनों देशों के लोग मिलकर खाते हैं।भोज का माईजन,देवान भी नेपाल या भारत के होते हैं। अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की शादी भी जगत जननी सीता के साथ हुयी थी। भगवान बुद्ध का जन्म नेपाल में हुआ था। लेकिन ज्ञान भारत के बौद्ध गया तथा महा निर्माण कुशी नगर में हुआ था।भारत -नेपाल भले दो राष्ट्र है लेकिन सभ्यता संस्कृति दोनों देशों के समान हैं। भाषा, खान-पान,रहना सहन ,बेष भूषा समान है। नेपाल के लोग भी देवघर,बनारस, केदारनाथ, बद्रीनाथ , अयोध्या,बनारस आदि तीर्थ स्थल आते हैं। वैसे ही भारत के लोग पशुपति नाथ काठमांडू, जानकी मंदिर जनकपुरधाम तथा बौद्ध की जन्मभूमि लुम्बिनी आते हैं।इस संवाद पत्रकार सुजीत कुमार झा तथा लोसपा के सहमहासचिव संतोष मेहताने कार्यपत्रक प्रस्तुत किए।जिसमें कहा गया है कि यूरोपियन यूनियन से पहले से नेपाल भारत की खुली सीमा हैं। नेपाल भारत के बीच 1950की संधि खारिज कर नया संधि करने को नेपाल तथा भारत के हित में नहीं है। 1950की संधि के अनुच्छेद को दोनों देशों में लागू करना होगा।वक्ताओं ने कहा कि काठमांडू से आतंकवादी द्वारा विमान अपहरण जैसी कुछ घटनाएं घटी है लेकिन यह समस्या खुला सीमा के कारण नहीं है।यह सुरक्षाकर्मियों के नाकामी के कारण हुआ है। दोनों देशों के बीच शराब, ड्रग्स सहित अन्य बस्तुओं की तस्करी दोनों देशों के सुरक्षा कर्मियों की नाकामी के कारण हो रही है। दोनों देशों के सुरक्षा कर्मी आम नागरिक को परेशान कर रही है। यह चिंता ज्ञका बिषय है।संविधान सभा सदस्य मूंगा लाल राय, नेपाल भारत खुला सीमा संवाद समूह का अध्यक्ष राजीव झा,अररिया जिला परिषद का उपाध्यक्ष श्रवण कुमार दास,बुर्जू गांव पालिका का अध्यक्ष जीवछ राय, देवानगंज गांवपालिका के उपाध्यक्ष कुमारी विभा यादव,जसपा के केन्द्रीय सदस्य दिनेश मेहता, लोसपा सुनसरी का जिला अध्यक्ष राम नारायण यादव,अनिल कुमार झा, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का वीरेंद्र के.एम.एम नेपाल का चुन्नी खातुन,राम विलास मेहता,मोहरम अंसारी, रोशन मेहता

यह भी पढें   जनमत पार्टी की नई केंद्रीय कार्यसमिति आज होगी तय

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com