Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में फैल रही रहस्यमयी बीमारी से  पूरी दुनिया अलर्ट मोड में

 

काठमान्डू  1दिसम्बर

चीन (China virus) में फैल रही रहस्यमयी बीमारी ने  पूरी दुनिया को एक बार फिर से अलर्ट मोड में डाल दिया है. चीन में सांस संबंधी बीमारियों में अचानक इजाफा देख पूरी दुनिया टेंशन में आ गई है. दावा किया जा रहा है कि यह कोरोना से भी खतरनाक महामारी ला सकती है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर चीन में फैली यह रहस्यमयी बीमारी की वजह क्या है और क्या यह वास्तव में कोरोना की तुलना में ज्यादा खतरनाक है? इस पर एम्स के डॉक्टर ने कहा कि चीन में श्वसन संबंधी बीमारी सामान्य वायरस की वजह से है और इसे लेकर चिंतिंत होने की जरूरत नहीं है. चीन में सांस संबंधी बीमारी के बढ़ते मामलों के बीच एम्स यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के एक सीनियर डॉक्टर ने कहा है कि सर्दियों में वायरल संक्रमण आम हैं और कोविड जैसी दूसरी महामारी की अभी कोई संभावना नहीं है. बता दें कि हाल ही में उत्तरी चीन में बच्चों में सांस की बीमारी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है.

यह भी पढें   महात्मा गांधी जयंती: आगा खान पैलेस, कैद और आज़ादी की पुकार : डॉ.विधुप्रकाश कायस्थ

कोविड जैसी महामारी बनने के संकेत नहीं
एम्स के मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक विभाग के प्रमुख डॉ. एसके काबरा ने एएनआई को बताया, ‘अब चीन से आ रही रिपोर्टों से पता चलता है कि अक्टूबर और नवंबर के बीच श्वसन संक्रमण (सांस संबंधी बीमारियां) में अचानक वृद्धि हुई है और उन्होंने महसूस किया है कि यह बच्चों में अधिक आम है. माइकोप्लाज्मा देखा गया है. उन्होंने कोई नया या असामान्य वायरस नहीं देखा है. अभी तक कोई संकेत नहीं है कि यह एक नया वायरस है और यह कहना मुश्किल है कि क्या यह कोविड जैसी महामारी का कारण बन सकता है. फिलहाल, ऐसी संभावना नहीं है.’ उन्होंने आगे कहा कि चीन से आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो सर्दी यानी ठंड के मौसे में आम वायरस अक्सर देखे गए हैं.

यह भी पढें   ‘राष्ट्रीय रक्त सम्राट’ प्रेमसागर कर्माचार्य नें १ सय ८८वीं बार रक्तदान किया 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com