नेकपा एस सचिवालय की बैठक, तय की जाएगी महाधिवेसन की तारीख
काठमांडू, १८ मंंसिर –नेकपा एकीकृत समाजवादी सचिवालय की बैठक काठमांडू स्थित आलोकनगर, केन्द्रीय कार्यालय में आज सुबह ११ बजे बुलाई गई है ।
माघ १४ गते को होने वाले राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारी, अन्तर पार्टी निर्देशन और राष्ट्रीयसभा के निर्वाचन सहित समसमायिक राजनीतिक बिषय में चर्चा करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है ।
नेकपा एस, एमाले से अलग होने के बाद नेकपा एस ने अपना पहला अधिवेशन माघ में करने का तय किया था लेकिन तारीख तय होने के बाद भी अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल ने कह दिया है कि तैयारी अभी पूरी नहीं हुई है सो अब महाधिवेसन की तारीख को आगे बढ़ाया जाएगा ।
राष्ट्रियसभा का निर्वाचन माघ ११ गते को होना है । माघ ११ के बाद माघ १४ गते को महाधिवेसन करने की बात कही गई है लेकिन अध्यक्ष नेपाल ने कहा है कि शायद यह भी सम्भवः नहीं होगा, और महाधिवेशन के लिए अब एक और दूसरी तारीख तय की जाएगी ।

