देश में भ्रष्टाचार, घुसखोरी, कमिशनतन्त्र का जाल सा बिछा है –ओली
काठमांडू, १८ मंंसिर – नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार, घुसखोरी, कमिशनतन्त्र का जाल सा बिछा है ।
बैतडी के झुलाघाट मध्यपहाडी लोकमार्ग होते हुए कर्णाली प्रदेश के राजधानी वीरेन्द्रनगर सुर्खेत पहुँचे अध्यक्ष ओली ने कहा कि देश में अभी अपवित्र गठबन्धन की सरकार के कारण ही देश की राष्ट्रीयता कमजोर हुई है । देश की स्वतन्त्रता कमजोर हुई है और सीमा रक्षा में भी चूक हुई है ।
ओली के कहा कि देश में चालु आर्थिक वर्ष के पहले चार महीने में ही १२ प्रतिशत ब्याजदर में जनता से आन्तरिक ऋण लेकर कर्मचारी को पाला जा रहा है, ऋण से देश को चलाया जा रहा है और हमारा देश बहुत ही नाजुक अवस्था में पहुँच गया है । उन्होंने कहा कि ‘देश की अभी की जो अवस्था है एक तरह से कहे तो इतिहास में ही देश की ऐसी अवस्था कभी नहीं थी । देश में भ्रष्टाचार, घुसखोरी, कमिशनतन्त्र का जाल सा बिछा है । सच कहे तो देश की अवस्था डरावनी है लेकिन सरकान कान में तेल डालकर सोई हुई है । देश को इस अवस्था मे पहुँचाने का सारा श्रेय उन्होंने इस गठबन्धन सरकार को दिया है ।
अध्यक्ष ओली ने सत्ता गठबन्धन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों ने देश में विभाजन और बिखण्डन का बीज रोपा है ।
उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में हमसे भी ज्यादा विकट भूगौल के और भी बहुत से देश हैं, लेकिन विकास और समृद्धी के हिसाब से उनकी और हमारी अवस्था में जमीन आसमान का फरक है ।
उन्होंने कहा कि जितने भी काम किए जा रहे हैं उसका अनुगमन और नए काम की सम्भावना के बारे में स्थानीय लोगों से साथ बातचीत करने के लिए ही उन्होंने इस अभियान की शुरुआत की है ।

