Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार द्वारा नेपाल भारत सीमा पर चार नई चौकियां खोलने को मंजूरी

 

बहराइच 5 दिसम्बर

नेपाल सीमा पर सुरक्षा चाकचौबंद करने के लिए भारत सरकार ने चार नई चौकियां खोलने को मंजूरी दी थी। सोमवार को इन चौकियों का उद्घाटन एसएसबी के आईजी द्वारा किया गया। इन चौकियों के खुलने से सीमा पार से होने वाली तमाम प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने में काफी हद तक मदद मिल सकेगी।

एसएसबी के आईजी रतन संजय ने सोमवार को भारत-नेपाल सीमा पर चार नई सीमा चौकियों का उद्घाटन किया। एसएसबी की यह चार नई चौकियां पचपकरी, रंजीतबोझा, निविया और मानवरिया में बनाई गई हैं। आईजी रतन संजय ने बताया कि नेपाल सीमा की खुली सीमा होने के चलते सुरक्षा की दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील है।

यह भी पढें   क्या खत्म होगी प्रदेश सभा ? क्या है स्वर्णिम वाग्ले का प्रस्ताव, जिसने नेपाल की राजनीति में छेड़ दी नई बहस

इसी के चलते सीमा पर एसएसबी का विस्तार करते हुए नई चौकियां खोलने का काम किया जा रहा है। पहले इन चार जगहों पर वैकल्पिक रूप से सीमा चौकियां बनाई गई थीं लेकिन अब इनको परमानेंट सीमा चौकी का रूप दिया गया है।

इस मौके पर एसएसबी 42 वाहिनी के सहायक कमांडेंट बासुकी नंदन पांडेय सहित जवान, अधिकारी, सभासद मनोज प्रजापति, ध्रुव वर्मा, प्रशांत मदेशिया व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed