मंगलबजार से लगनखेल तक फुटपाथ व्यापार निषेध
काठमांडू, मंसिर १९ – ललितपुर महानगरपालिका ने मंगलबजार से लगनखेल तक फुटपाथ व्यापार निषेध कर दिया है । २४ मंसिर से फुटपाथ में रखकर सामान बिक्री नहीं कर सकते हैं । ये जानकारी ललितपुर के नगर प्रहरी प्रमुख ने दी है ।
ललितपुर के नगर प्रहरी प्रमुख के अनुसार फुटपाथ व्यवसायी के अत्याधिक भीड़ के कारण उस रास्ते में चलने में बहुत समस्या हो रही थी जिसकी वजह से हमेशा के लिए फुटपाथ निषेध किया जा रहा है । ‘काठमांडू महानगरपालिका ने पहले ही फुटपाथ बन्द कर दिया है । जिसकी वजह से ३ सौ से ज्यादा फुटपाथ व्यवसायी मंगलबजार से लगनखेल आ गए । जहाँ ५०–६० फुटपाथ व्यवसाय रह सकते हैं वहाँ अभी ३सौ ४सौ व्यवसायी पहुँच चुके हैं ।
उनकाकहना कि मंगलबजार से लेकर लगनखेल तक सटर मेंं व्यवसाय करने वाले व्यापारी अपनी दुकान के आगे फुटपाथ व्यपारियों से मासिक २० हजार तक लेकर उन्हें व्यापार करने देते हैं ।
साथ ही यहाँ के व्यवसायी अपनी दुकान के आगे की जो खाली जो सार्वजनिक जगह है उसे खरीद बेच रहे हैं । ऐसा भी पता चला है । इसलिए इसे रोकने के लिए भी महानगर इस कदम को उठाने के लिए बाध्य हुई है ।
इसके अलावे सर्वसाधारण को उस रास्ते में चलना मुश्किल हो गया था । हमेशा ऐसा लगता है जैसा मेला लगा हो । अभी अगर कोई एम्बुलेन्स, दमकल चाहे तो वहाँ से गुजर नहीं सकता । हमेशा मेला जैसा लगा रहता है । इसलिए १२ नम्बर वडा और १९ नम्बर वडा ने संयुक्त रुप में मिलकर फुटपाथ निषेधित क्षेत्र बनाने का निश्चय किया ।
ललितपुर महानगरपालिका ने आज (मंगलबार) से ही माइकिङ और बैंनर टाँगकर २४ गते तक फुटपाथ व्यापार हटाने का आग्रह कर रही है ।

