Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में IED विस्फोट ,तीन बच्चों सहित चार घायल

 

पीटीआई, पेशावर:

सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक IED विस्फोट में तीन बच्चों सहित कम से कम चार लोग घायल हो गए। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि विस्फोट प्रांतीय राजधानी पेशावर में एक स्कूल के पास  हुआ।

ब्लास्ट के लिए सड़क किनारे ‘सीमेंट ब्लॉक’ में रखे गए कम से कम 4 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। डॉन अखबार ने वारसाक के पुलिस अधीक्षक अरशद खान के हवाले से कहा कि विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि सात से 10 साल की उम्र के घायल बच्चों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढें   पत्रकार समीर जंग शाह और वरिष्ठ पत्रकार हरिहर बिरही को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान; कमल खत्री के नेतृत्व में नई कार्यसमिति निर्विरोध निर्वाचित

दो बच्चों की हालत गंभीर
रिपोर्ट में पेशावर लेडी रीडिंग अस्पताल के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि दो बच्चों की हालत गंभीर है। खान ने बताया कि ‘पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। उनके हवाले से कहा गया कि विस्फोट में जबरन वसूली के तत्व पर भी विचार किया जा रहा है। यह कहना जल्दबाजी होगी कि निशाना कौन था।’

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com