Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चितवन में मिले पुरुष और महिला मृत अवस्था में, क्या आप इसे जानतें हैं ?

 

जिला प्रहरी कार्यालय, चितवन के बिशेष अनुरोध पर ।

काठमांडू, मंसिर 20 । मिति २०८०।०८।०६ गते दोपहर १२ः५० बजे के समय में जिला चितवन भरतपुर महानगरपालिका वडा नं. १२ मिलनचोक स्थित पूर्व पश्चिम लोकमार्ग के गोन्द्राण केन्द्रीय बस टर्मिनल (बसपार्क) सड़क खण्ड के केरुङगा घोल (खोला) के कल्भर्ट के नीचे जुट के एक बोरे के भीतर शंकास्पद रुप में जो कि .२४ या २५ वर्ष, ५ फुट ७ ईन्च का एक पुरुष का शव मिला । और उसी स्थान में. ३०या ३१ बर्ष, ५ फुट ३ ईन्च की महिला का शव सड़ी गली अवस्था में मिला है । इस घटना के सम्बन्ध में ७७ जिला प्रहरी कार्यालय के साथ ही सीमावर्ती भारतीय इलाकों में समेत भेजा है । अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है ।
जिला प्रहरी कार्यालय, चितवन ने विशेष अनुरोध किया है कि पर ही इस घटना के बारे में समाचार लिखा गया है । पुलिस अभी भी इसकी छानबीन कर रही है और लोगों से आग्रह भी कर रही है कि इसमे सहयोग करेंं ।
मृतक पुरुष का वर्ण सांवला,मझौला शरीर, उँचाई ५ फुट ७ इंच है
उसके दाहिने हाथ में लाल और पीला पूजा का धागा बांधा है ।
इसी तरह मृतक महिला का बर्ण सांवला है, मझौला शरीर, उँचाई ५ फुट ३ इंच है, हाथ पैर में गुलावी रंग का नेल पोलिश लगा है ।
जिला प्रहरी कार्यालय,चितवन ने आग्रह किया है कि यदि किसी तरह की कोई भी जानकारी मिलती है तो नजदीक के प्रहरी कार्यालय या जिला प्रहरी कार्यालय चितवन (प्रहरी नियन्त्रण कक्ष १००÷९८५५०९०१३३÷९८५५०९०४२२) में जानकारी दें । साथ ही इस समाचार को शेयर भी करें । जिला प्रहरी कार्यालय चितवन ने सभी से सहयोग करने के लिए हार्दिक अनुरोध किया है

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन से अवरुद्ध पृथ्वी और बीपी राजमार्ग एकतरफा खुले

यह लिंक देखें

https://www.facebook.com/share/p/WBgMfKJc7Z4PzjmD/?mibextid=qi2Omg

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com