भारत-नेपाल के रिश्ते अटूट : मंत्री समीर महासेठ
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। भारत -नेपाल का रिश्ता अटूट है।इस रिश्ते को कोई तोड़ नहीं सकता है। उपरोक्त बातें बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने जनकपुरधाम में गुरुवार को पत्रकारों को दी है।आगे समीर महासेठ ने कहा कि नेपाल -भारत भले ही दो राष्ट्र है । राजनीति रूप से नेपाल तथा भारत दो राष्ट्र है लेकिन भौगोलिक तथा सांस्कृतिक रूप से समान राष्ट्र है। दोनों देशों के बीच भाषा,खान पान , रीति रिवाज सभी समान हैं। त्रेता युग से रोटी बेटी का संबंध है। मंत्री समीर महासेठ ने कहा कि मेरा ननिहाल जनकपुरधाम है। इसलिए नेपाल के प्रति मोह अधिक है। उन्होंने कहा कि भारतीय वेटी जिसकी शादी नेपाल में होती है। नेपाल सरकार उसको नागरिकता देने में कठिनाई उत्पन्न कर दी है। इससे दोनों देशों के बीच वैवाहिक रिश्ते में कमी आ रही है।इसे सरकार दूर करें। मंत्री ने स्वीकार किया कि दोनों देशों के सुरक्षाकर्मी एक दुसरे देशों के नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता है।ऐसी घटना की जानकारी मिलती रहती है।इसे भी दूर करने की आवश्यकता है। विहार केश्रम मंत्री समीर कुमार महासेठ अपने रिश्तेदार की शादी में व जाने के क्रम में जनकपुरधाम में रूके थे। जटही बोर्डर पर जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के उप मेयर किशोरी साह तथा नेपाली कांग्रेस के नेता हरि राउत ने स्वागत किया ।

