Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली बजार में प्याज को लेकर हाहाकार

 

काठमांडू, मंसिर २२ – पिछले कुछ दिनों से नेपाली बजार में प्याज को लेकर हाहाकार मचा  हुआ है ।आलु और प्याज के भ्याट को लेकर विवाद के कारण होलसेल व्यवसायी ने आयात और बिक्री बन्द कर दिया जिससे सर्वसाधारण उपभोक्ता मार में है । सरकार ने बजट द्वारा आयातित प्याज और आलु में मात्र भ्याट लगाने की बात कही थी लेकिन कार्यान्वयन के क्रम में स्वदेशी उत्पादन में समेत भ्याट लगाया गया । इसके बाद ही कालीमाटी फलफूल तथा तरकारी बजार के व्यवसायी ने हड़ताल कर दिया है ।
इधर भारत सरकार ने भी प्याज के निर्यात पर पुनः प्रतिबन्ध लगा दिया है । तीन महिना पहले दिसम्बर अन्तिम तक के लिए प्याज में ४० प्रतिशत निर्यात कर लगाया था । लेकिन अभी भारत ने प्याज निर्यात पर पूर्ण रुप से रोक लगा दी है ।
भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मन्त्रालय अन्तर्गत विदेश व्यापार महानिर्देशनलाय ने सन २०२४ के मार्च तक के लिए प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है । अन्य देश के सरकार के आग्रह अनुसार सरकार ने यह अनुमति दी है । प्याज निर्यात हो भी सकती है यह महानिर्देशनलाय के सूचना में उल्लेखित है ।
आयातकर्ता के हड़ताल में उतरने के बाद कालीमाटी फलफूल तथा तरकारी बजार विकास समिति में तीन दिन से आलु और प्याज नहीं लाया गया है । समिति ने तीन दिन से आलु–प्याज के मूल्यसूची को अपडेट नहीं किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *