Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनसेल बिक्री नहीं किया गया है, बिक्री का नाटक किया जा रहा है – राजेन्द्र पाण्डे

 

काठमांडू, मंसिर २२ – नेकपा एकीकृत समाजवादी के नेता राजेन्द्र पाण्डे ने कहा है कि एनसेल शेयर स्वामित्व बिक्री नाटक मात्र है । सच्चाई तो ये है कि एनसेल बिक्री नहीं किया गया है, बिक्री करने का नाटक मात्र किया जा रहा है ।
शुक्रवार प्रतिनिधिसभा के राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति की बैठक उन्होंने एनसेल के विषय को गम्भीर और भयावह बताया है ।
उन्होंने कहा कि ‘मुझे नहीं लगता है कि ये बिक्री हुई है , ये बिक्री होने का नाटक मात्र किया जा रहा है । पहले ही श्रीमती के नाम पर २० प्रतिशत था, श्रीमान के नाम मेंं एक और कम्पनी को खड़ा कर ८० प्रतिशत आए, कुछ इस तरह का काम किया गया है । ये नाटक है और इसमें थोड़ा ध्यान दिया जाए ।
गत सप्ताह मलेशियाली कम्पनी आजियटा ने एनसेल में रहे अपनी ८० प्रतिशत शेयर गैरआवासीय नेपाली सतीशलाल आचार्य का कम्पनी स्पेक्ट्रलाइट युके को बेच दिया है यह जानकारी सार्वजनिक की थी ।

यह भी पढें   रसुवा में अचानक आई भीषण बाढ़ से तिमुरे बाज़ार में भारी तबाही, कई घर बहे

 

एनसेल के बांकी २० प्रतिशत शेयर आचार्य की पत्नी भावना सिंह श्रेष्ठ के नाम में है । एनसेल की बिक्री मूल्य भी आजियटा द्वारा खरीदे गए मूल्य से ९६ प्रतिशत अर्थात् करीब ५ करोड़ अमेरिकी डॉलर मात्र है यह भी सार्वजनिक किया गया था । उक्त कारोबार अविश्वसनीय है इसलिए बहुत से प्रश्न उठाए जा रहे हैं । सरकार ने भी छानबीन के लिए समिति  बनाई है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com