जनकपुर क्षेत्र में एम्स स्थापना के लिए प्रधानमंत्री से मिले शिष्टमंडल
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। जनकपुर क्षेत्र में एम्स स्थापना के लिए रविवार को इण्डो-नेपाल डाक्टर्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष डा.पी.के.ठाकुर के नेतृत्व में शिष्टमंडल नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल “प्रचंड” से मिले।इस दौरान जनकपुरधाम क्षेत्र में एम्स स्थापना के लिए नेपाल सरकार की ओर से पहल करने का आग्रह किया गया। प्रधानमंत्री ने इस पर दिलचस्पी दिखायी। उन्होंने कहा कि जनकपुरधाम मधेश प्रदेश की राजधानी है। जानकी मंदिर करोड़ों हिन्दूओं का आस्था का केंद्र विंदू है। ऐसे में एम्स स्थापना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेपाल सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है। इस दौरान गुजरात बनासकांठा के सांसद दीप सिंह राठौर, वर्ल्ड वेलफेयर मिशन के संस्थापक अध्यक्ष अक्षय कुमार ठाकुर , जनकपुरधाम के पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह भी थे।

