भारतीय सांसद को इण्डो-नेपाल डाक्टर्स फोरम एसोसिएशन द्वारा किया गया स्वागत
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। सोमवार को भारत गुजरात के बनासकांठा के सांसद दीप सिंह राठौर तथा वर्ल्ड वेलफेयर मिशन के अध्यक्ष अक्षय कुमार ठक्कर तथा उनकी धर्म पत्नी को इण्डो-नेपाल डाक्टर्स फोरम द्वारा संकटमोचन माध्यमिक विद्यालय के सभागार मेंस्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेपाल तथा भारत के राष्ट्रीय गान से किया गया। प्रमुख अतिथि पद से गुजरात के बनासकांठा के सांसद दीपेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि भारत तथा नेपाल के भले ही दो राष्ट्र है लेकिन भौगोलिक रूप से दोनो एक ही राष्ट्र है। दोनों देशों के बीच रोटी बेटी का संबंध है। त्रेता युग यह संबंध कायम है। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल को शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल,दूर संचार,परिवहन तथा धर्मशाला का निर्माण करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनकपुरधाम क्षेत्र में एम्स स्थापना के लिए भारत के प्रधानमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर इसे स्वीकृत करवाने की कोशिश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने भी सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री प्रचंड से मिलने बाली शिष्टमंडल में मैं भी शामिल थे।श्री संकटमोचन देव शरण रामरती मोडल सेकेण्डरी जनकपुरधाम व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष तथा पूर्व मेयर बजरंग साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में बार्ड 9के बार्डाध्यक्ष परमेश्वर साह,इण्डो -नेपाल डाक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डा.पी.के.ठाकुर, जानकी आई हास्पीटल जनकपुरधाम के अध्यक्ष नरेश कुमार सिंह, संकटमोचन बिद्यालय के प्रधानाचार्य बलराम साह , दलित गैर सरकारी संस्था के अध्यक्ष युवराज विश्वकर्मा सहित ने बिचार रखें। 


