Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तुलसी पूजन दिवस पर बांटे गये तुलसी के पौधे

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।25दिसंवर तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर जनकपुरधाम के जानकी मंदिर में वृक्ष मानव सुरेश शर्मा के नेतृत्व में 25सौ तुलसी के पौधा जानकी मंदिर में दर्शन करने बाले श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया। इस अवसर पर सुरेश शर्मा ने कहा कि तुलसी पवित्र पौधा है। प्राचीन समय मेंहर हिन्दू के आंगन तुलसी का पौधा अनिवार्य रूप से होता था लेकिन अव इस में कमी आ रही है। तुलसी औषधीय पौधा है। तुलसी पौधा आक्सीजन का अच्छा स्त्रोत हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपने आंगन में पौधा अवश्य लगाना चाहिए। मौके पर विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा जिला अध्यक्ष संतोष साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार साह ,मोहन साह सहित कई लोग मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *